मध्य प्रदेश के भोपाल में 10वां अंतर्राष्ट्रीय वन महोत्सव आज से शुरू हो रहा है। 23 दिसंबर तक चलने वाला यह महोत्सव वन संपदा से जुड़े उत्पादकों, व्यापारियों, उद्यमियों, वैज्ञानिकों, प्रशासकों और नीति निर्माताओं के बीच संवाद का एक व्यापक मंच प्रदान करेगा।
अंतर्राष्ट्रीय वन मेले का उद्घाटन आज राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। मेले में श्रीलंका, नेपाल और ऑस्ट्रेलिया के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। मध्य प्रदेश के वन राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार ने बताया कि इस साल वन मेला “लघु वनोपज से महिला सशक्तिकरण” विषय पर आधारित होगा। इसका कारण मध्य प्रदेश में लघु वनोपज प्रबंधन में महिलाओं की 50 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी होना है। वन मेले में करीब तीन सौ स्टॉल लगाये जा रहे हैं। मेले में विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी। मेले में ओपीडी का संचालन होगा, जिसमें प्रतिदिन आयुर्वेद चिकित्सकों द्वारा निशुल्क चिकित्सकीय परामर्श भी प्रदान किया जायेगा।
राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…
बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि पश्चिम एशिया संघर्ष का सबसे…
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…