भारत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के पांच दिवसीय प्रवास के लिए आज हैदराबाद पहुंचेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के पांच दिवसीय प्रवास के लिए आज शाम हैदराबाद पहुंचेंगी। राष्ट्रपति मुर्मु तीसरी बार दक्षिण प्रवास के लिए हैदराबाद आ रही हैं। राष्ट्रपति निलयम की इमारत का निर्माण 1860 में सिकंदराबाद में ब्रिटिश रेजिडेंट के कंट्री हाउस के रूप में किया गया था और 1948 में हैदराबाद राज्य के भारत में विलय के बाद यह राष्ट्रपति का निवास स्थान बन गया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शुक्रवार को सिकंदराबाद में रक्षा प्रबंधन कॉलेज को राष्ट्रपति ध्वज प्रदान करेंगी। इस दौरान निलयम में की गई कई पहलों का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगी। प्रवास के दौरान जनप्रतिनिधियों, प्रतिष्ठित लोगों, कलाकारों और विभिन्न समुदायों के नेताओं से भी मुलाकात करेंगी। लक्ष्मी की रिपोर्ट के साथ समाचार कक्ष से प्रशांत कुमार।

Editor

Recent Posts

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच सेंसेक्स में करीब एक हजार अंकों की गिरावट; निफ्टी भी 299 अंक गिरा

कच्‍चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच घरेलू शेयर बाजार के संवेदी सूचकांक में…

6 मिनट ago

सुप्रीम कोर्ट ने UPI लेनदेन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट लागू करने के केंद्र सरकार के फैसले पर रोक लगाने से इनकार किया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने दो हजार रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट…

10 मिनट ago

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज दिल्ली में रबी अभियान 2026 का किया शुभारंभ

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज दिल्ली में शुरू हुए दो दिवसीय ‘राष्ट्रीय…

13 मिनट ago

भारतीय सशस्त्र बलों का 60 सदस्यीय दल भारत-कजाकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘कज़िंद’ के नौवें संस्करण में भाग लेने के लिए रवाना

भारतीय सशस्त्र बलों का 60 सदस्यीय दल भारत-कजाकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास 'कज़िंद' के नौवें संस्करण…

18 मिनट ago

DRI ने लगभग 6.6 किग्रा. विदेशी सोना ज़ब्त किया; सरगना समेत 11 लोग गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने संगठित सोना तस्‍करी पर निरंतर कार्रवाई करते हुए, पूरे भारत…

20 मिनट ago

ग्लोबल ऑटोमोटिव रिसर्च सेंटर ने पीएम ई-ड्राइव योजना के अंतर्गत ऑटोमोटिव परीक्षण क्षमताओं को बढ़ाया

भारी उद्योग मंत्रालय के राष्ट्रीय ऑटोमोटिव बोर्ड के अंतर्गत चेन्नई के ओरगडम स्थित ग्लोबल ऑटोमोटिव…

22 मिनट ago