Defence News

11वें गोला-बारूद सह टारपीडो सह मिसाइल बजरे, एलएसएएम 25 (यार्ड 135) का प्रक्षेपण किया गया

11वें गोला-बारूद सह टारपीडो सह मिसाइल बजरे, एलएसएएम 25 (यार्ड 135) के प्रक्षेपण समारोह का 08 सितंबर 2025 को मेसर्स सूर्यदीप्ता प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, ठाणे में आयोजन किया गया। प्रक्षेपण समारोह के मुख्य अतिथि रियर एडमिरल विशाल बिश्नोई, एसीडब्ल्यूपीएंडए थे।

11वें गोला-बारूद-सह-टारपीडो-सह-मिसाइल बजरे के निर्माण का अनुबंध एमएसएमई शिपयार्ड, मेसर्स सूर्यदीप्ता प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, ठाणे के साथ 05 मार्च 21 को संपन्न हुआ। इन बजरों को शिपयार्ड द्वारा क्रमशः एक भारतीय पोत डिजाइन फर्म और भारतीय नौवहन रजिस्टर (आईआरएस) के सहयोग से स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित किया गया है। समुद्री कौशल के लिए इस मॉडल का परीक्षण नौसेना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला (एनएसटीएल) विशाखापत्तनम में किया गया था। शिपयार्ड ने अब तक ग्यारह में से दस बजरे सफलतापूर्वक वितरित किए हैं और भारतीय नौसेना द्वारा अपने परिचालन विकास के लिए इनका प्रभावी ढंग से उपयोग किया जा रहा है।

ये बजरे भारत सरकार की मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत पहल के गौरवशाली ध्वजवाहक हैं।

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब में मौजूदा स्थिति को देखते हुए रियाद में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया

सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को स्थानीय…

6 घंटे ago

शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद अमरीका को भारत का वस्तु निर्यात करीब 51 अरब डॉलर हुआ

सरकार ने आज बताया कि शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर…

6 घंटे ago

NEET-PG 2026 में पारदर्शिता मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और एनएमसी से जवाब मांगा

सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के जवाबों को सार्वजनिक करने…

6 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने SIR के विरोध में मार्च को लेकर राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अन्य को नोटिस जारी किया

सर्वोच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को न्यायालय परिसर तक मार्च निकालने के मामले में कांग्रेस…

6 घंटे ago

सरकार ने 1 नवम्‍बर से मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए फोन करने वाले का नाम प्रदर्शित करना अनिवार्य किया

सरकार ने 1 नवम्बर से उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल करने वाले का नाम दिखाने की…

6 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के निर्देश दिए

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त…

6 घंटे ago