भारत

12 दिवसीय अखिल भारतीय एनसीसी थल सैनिक शिविर आज नई दिल्ली में शुरू हुआ

12 दिवसीय अखिल भारतीय एनसीसी थल सैनिक शिविर 03 सितंबर, 2024 को नई दिल्ली में शुरू हुआ। अपर महानिदेशक (बी) एनसीसी मेजर जनरल सिद्धार्थ चावला ने इसका उद्घाटन किया। 13 सितंबर, 2024 को समाप्त होने वाले इस शिविर में देश भर के 17 निदेशालयों के 1,547 कैडेट (लड़के और लड़कियां दोनों) भाग लेंगे।

शिविर में प्रतिभागियों को बाधा प्रशिक्षण, मानचित्र समझने और अन्य प्रतियोगिताओं सहित गतिविधियों की एक विस्तृत श्रृंखला में शामिल किया जाएगा। ये गतिविधियां, शारीरिक सहनशक्ति, मानसिक तीक्ष्णता और टीम वर्क का परीक्षण करने और उसका विस्तार करने के लिए डिज़ाइन की गई हैं, जो एक गहन प्रशिक्षण अनुभव प्रदान करेंगी।

अपने संबोधन में मेजर जनरल चावला ने एनसीसी द्वारा प्रदान किए जाने वाले अद्वितीय अवसरों को रेखांकित कियातथा इस बात पर प्रकाश डाला कि यह युवाओं में साहस, अनुशासन और सम्मान को किस प्रकार बढ़ावा देता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि थल सैनिक शिविर कैडेटों को उनके भविष्य के लक्ष्यों में उत्कृष्टता प्राप्त करने तथा राष्ट्र के लिए सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित करेगा।

थल सैनिक शिविर, विशेष रूप से आर्मी विंग के कैडेटों के लिए, व्यापक प्रशिक्षण और चरित्र विकास पर विशेष ध्यान के लिएजाना जाता है, जिसका उद्देश्य राष्ट्र के युवाओं के बीच नेतृत्व और टीम वर्क की मजबूत नींव बनाना है।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

1 घंटा ago

NHRC ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में रासायनिक अपशिष्टों के रिसाव से बोरवेल का पानी दूषित होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…

1 घंटा ago

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…

1 घंटा ago

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने अनुसंधान, विकास एवं नवाचार सहायता के लिए क्यूएनयू लैब्स के साथ 150 करोड़ रूपए का समझौता किया

भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

4 घंटे ago

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…

4 घंटे ago