बिज़नेस

ट्राई के निर्देश पर सेवा प्रदाताओं ने स्पैमिंग के लिए 50 संस्थाओं को काली सूची में डाला

वर्ष 2024 की पहली छमाही (जनवरी से जून) में अपंजीकृत टेलीमार्केटर्स (यूटीएम) के खिलाफ 7.9 लाख से अधिक शिकायतें दर्ज होने को देखते हुए भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने पाया है कि स्पैम कॉल में बेतहाशा वृद्धि हुई है।

ट्राई ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए 13 अगस्त 2024 को सभी सेवा प्रदाताओं को कड़े निर्देश जारी किए। इसने सेवा प्रदाताओं को एसआईपी, पीआरआई या अन्य दूरसंचार संसाधनों का उपयोग करने वाले अपंजीकृत प्रेषकों या टेलीमार्केटर्स की ओर से होने वाले प्रमोशनल वॉयस कॉल को तुरंत रोकने का आदेश दिया है। इन संसाधनों का दुरुपयोग करते पाए जाने वाले किसी भी यूटीएम को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे, जिनमें दो साल के लिए सभी दूरसंचार संसाधनों का कनेक्शन काटना और काली सूची में डाला जाना शामिल है।

इन निर्देशों के परिणामस्वरूप, सेवा प्रदाताओं ने स्पैमिंग के लिए दूरसंचार संसाधनों के दुरुपयोग के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं और 50 से अधिक संस्थाओं को काली सूची में डाला है तथा 2.75 लाख से अधिक एसआईपी डीआईडी/मोबाइल नंबर/दूरसंचार संसाधनों का कनेक्‍शन काट दिया है। इन कदमों से स्पैम कॉल में कमी आने और उपभोक्ताओं को राहत मिलने की आशा है। ट्राई सभी हितधारकों से निर्देशों का पालन करने तथा स्वच्छ और अधिक दक्ष दूरसंचार इकोसिस्‍टम में योगदान देने का आग्रह करता है।

Editor

Recent Posts

अंडमान और निकोबार कमान में पहले बिम्सटेक समुद्री सुरक्षा अभ्यास का सफलतापूर्वक समापन

पहला बिम्सटेक समुद्री सुरक्षा अभ्यास 3 नवंबर, 2026 को श्री विजय पुरम में सफलतापूर्वक संपन्न…

8 मिनट ago

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का व्यापक निरीक्षण किया।…

12 घंटे ago

भारत और म्यांमार ने पहली त्रि-सेवा संयुक्त एचएडीआर अभ्यास ‘राहत मित्र’ की शुरुआत की

भारत और म्यांमार ने 5 नवंबर 2026 को चेन्नई में पहली द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता…

15 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति निशान (President’s Colour) प्रदान किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति…

15 घंटे ago

रेलवे दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए करीब 18 हजार विशेष रेलगाड़ियां चला रहा

रेलवे दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए करीब 18 हजार विशेष…

15 घंटे ago