दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के चिल्ला खादर इलाके में आग लगने से कम से कम 12 झुग्गियां जलकर खाक हो गयी। दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि आग लगने के बारे में सुबह 10 बजकर 46 मिनट पर सूचना मिली और दमकल की सात गाड़ियों को घटनास्थल के लिए भेजा गया। डीएफएस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘दमकल की गाड़ियों को आग पर पूरी तरह काबू पाने में करीब एक घंटे का वक्त लगा। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।’’
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली स्थित वाणिज्य भवन में "भारत…
भारतीय नौसेना ने 48 घंटे से अधिक समय तक चले त्वरित और सुव्यवस्थित अभियान के…
निर्वाचन आयोग ने वर्ष 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों की…
एशियाई चैंपियंस हॉकी प्रतियोगिता में कल शाम भारत ने दक्षिण कोरिया को आठ-शून्य से हरा…
अमरीका में आज मध्यावधि चुनाव होंगे। इन महत्वपू्र्ण चुनावों का असर राष्ट्रपति ट्रम्प के विधायी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में 'भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर…