भारत

भारत-सिंगापुर संयुक्त सैन्य अभ्यास का 14वां संस्करण, एक्‍सरसाइज बोल्ड कुरुक्षेत्र 2025, आज से जोधपुर में शुरू

भारत-सिंगापुर संयुक्त सैन्य अभ्यास का 14वां संस्करण, एक्‍सरसाइज बोल्ड कुरुक्षेत्र 2025, आज जोधपुर में शुरू होने वाला है और यह सैन्‍य अभ्‍यास 04 अगस्त 2025 तक जारी रहेगा। इस अभ्यास में 4 सिंगापुर आर्मर्ड ब्रिगेड की 42 सिंगापुर आर्मर्ड रेजिमेंट और भारतीय सेना की मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री रेजिमेंट भाग लेंगी।

यह अभ्यास एक टेबल टॉप अभ्यास और कंप्यूटर-आधारित युद्धाभ्यास के रूप में होगा। इसका उद्देश्य यंत्रीकृत युद्ध के लिए संचालन प्रक्रियाओं को सुदृढ करना है। इसका समापन भारतीय सेना द्वारा उपकरणों के प्रदर्शन के साथ होगा। इस अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र के अधिदेश के तहत दोनों सेनाओं की अंतर-संचालन क्षमता और संयुक्त प्रशिक्षण क्षमताओं को बढ़ाना है। इससे द्विपक्षीय रक्षा सहयोग मजबूत होगा।

उद्घाटन समारोह में दोनों पक्षों के वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे। मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अर्जुन गणपति भारतीय दल का नेतृत्व करेंगे जबकि 42वीं सिंगापुर आर्मर्ड रेजिमेंट के बटालियन कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल खिव झी यूंग सिंगापुर के पक्ष का नेतृत्व करेंगे। 340वीं (I) मैकेनाइज्ड ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर प्रीतम और 4 सिंगापुर आर्मर्ड ब्रिगेड के कमांडर कर्नल वोंग ज़ेंग यू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

42 सिंगापुर बख्तरबंद रेजिमेंट द्वारा भारतीय टुकड़ी को रेजिमेंटल ध्वज का प्रतीकात्मक हस्तांतरण भी किया जाएगा। यह अभ्यास की अवधि में भारतीय गठन को कमान के औपचारिक हस्तांतरण का प्रतीक होगा।

एक्‍सरसाइज बोल्ड कुरुक्षेत्र 2025 भारत और सिंगापुर के बीच मजबूत रक्षा संबंधों को और मजबूत करेगा तथा सामरिक और रणनीतिक दोनों स्तरों पर आपसी समझ और सहयोग को बढ़ावा देगा।

Editor

Recent Posts

डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में तन्वी शर्मा और किदांबी श्रीकांत ने दूसरे दौर में प्रवेश किया

डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में तन्वी शर्मा और किदांबी श्रीकांत ने दूसरे दौर में प्रवेश…

6 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ जयशंकर ने कहा- भारत-अमरीका व्यापार वार्ता सही दिशा में जारी, समझौते को अंतिम रूप दिया जा रहा है

विदेश मंत्री डॉ सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि भारत और अमरीका के बीच व्यापार…

6 घंटे ago

नई दिल्ली में बिम्सटेक देशों के गृह मंत्रियों की पहली बैठक कल दिल्ली घोषणा के साथ संपन्न

नई दिल्ली में बिम्सटेक देशों के गृह मंत्रियों की पहली बैठक कल दिल्ली घोषणा के…

6 घंटे ago

बिहार में वैशाली के राघोपुर में नाव दुर्घटना में 13 लोगों की मौत

बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर दियारा इलाके में कल रात एक नाव गंगा नदी…

7 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन ने मंत्रिपरिषद और राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दिया

सूचना और प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने अपने पद और…

7 घंटे ago

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 श्रृंखला का चौथा मुकाबला आज

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला का चौथा मुकाबला आज हैदराबाद…

7 घंटे ago