भारत

हरिद्वार: मनसा देवी मंदिर में भारी भीड़ जमा होने के बाद मची भगदड़ में 6 लोगों की मृत्यु

उत्तराखंड के हरिद्वार में, मनसा देवी मंदिर के पैदल मार्ग पर भगदड़ से छह लोगों की मौत हो गई है और 20 अन्य घायल हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने बताया कि इलाक़े में करंट फैलने की अफवाह से मची अफरा-तफरी भगदड़ में तब्दील हो गई। यह भगदड़ बिजली के हाई वोल्टेज तार गिरने से हुई।

घटना की जानकारी मिलते ही उत्तराखंड पुलिस, एसडीआरएफ और अन्य राहत दल मौके पर पहुंचे तथा राहत व बचाव अभियान चलाया। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है और गंभीर रूप से घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। मुख्यमंत्री धामी ने मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस बीच, राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज हरिद्वार, उत्तराखंड में मनसा देवी मंदिर के मार्ग पर हुई भगदड़ के कारण हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट में कहा: ‘‘हरिद्वार, उत्तराखंड में मनसा देवी मंदिर मार्ग पर भगदड़ के कारण हुई जनहानि से अत्यंत दुःखी हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है: प्रधानमंत्री @narendramodi’’

Editor

Recent Posts

RBI ने बैंकिंग प्रणाली में अतिरिक्‍त तरलता की वजह से 75,026 करोड़ रुपये वापस लिए

रिज़र्व बैंक ने बैंकिंग प्रणाली में अतिरिक्‍त तरलता की वजह से आज एक ओवरनाइट वेरिएबल…

14 घंटे ago

उत्तर प्रदेश में ‘भारत टैक्सी’ सेवा का शुभारंभ; लखनऊ के साथ गोरखपुर, वाराणसी, कानपुर और प्रयागराज में भी सेवा की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

14 घंटे ago

कांदा एक्सप्रेस सरकार के सुरक्षित भंडार से प्याज लेकर 24 सितंबर को कोलकाता पहुंचेगी

मूल्य स्थिरीकरण कोष (पीएसएफ) सुरक्षित भंडार से 24 सितंबर 2026 को 'कांदा एक्सप्रेस' के जरिये…

14 घंटे ago

रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए 160 सैटेलाइट स्मार्ट एंटी एयरफील्ड हथियारों हेतु बीडीएल के साथ ₹811 करोड़ के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के लिए 160 सैटेलाइट स्मार्ट एंटी एयरफील्ड वेपन…

14 घंटे ago

भारत-श्रीलंका द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास, स्लाईनेक्स-26 का 13वां संस्करण विशाखापत्तनम में संपन्न हुआ

भारत-श्रीलंका द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास, स्लाईनेक्स-26 का 13वां संस्करण 21 सितंबर 2026 को विशाखापत्तनम में संपन्न…

14 घंटे ago

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने गहरे निम्‍न दबाव के कारण उडीसा में मौसम खराब

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने गहरे निम्‍न दबाव के कारण उडीसा में मौसम खराब…

16 घंटे ago