हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में बस दुर्घटना में मृतकों की संख्या 15 हो गई है। दो लोग घायल हैं। एक बच्चा लापता है। हमारे संवाददाता ने बताया कि बारिश के बावजूद राहत और बचाव कार्य जारी है।
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला के झंडूता उपमंडल में भल्लू पुल के पास निजी बस पर पहाड़ी से भारी मलवा और पत्थर गिरने से बस पूरी तरह मलबे में दब गई। इस हादसे में ड्राइवर-कंडक्टर सहित 15 लोगों की मृत्यु हो गई है। इस घटना के समय बस में करीब 17 लोग सवार थे। हादसे में दो बच्चों को राहत व बचाव दल द्वारा सुरक्षित निकाल कर उपचार के लिए एम्स बिलासपुर में भर्ती करवाया गया है। वहीं एक 8 वर्षीय बच्चे के लापता होने की आशंका जताई गई है।
एसएचओ थाना तलाई राकेश कुमार ने बताया कि वे घटनास्थल पर मौजूद हैं और लगातार बारिश के बावजूद पुलिस, एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन के जवान सर्च ऑपरेशन में जुटे हैं और लापता बच्चे की तलाश की जा रही है।
राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मु, उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घटना पर दुख व्यक्त किया है।
राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…
बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि पश्चिम एशिया संघर्ष का सबसे…
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…