भारत

बिहार के 16 जिले बाढ़ की चपेट में, केंद्र ने हालात से निपटने के लिए हर संभव सहायता का आश्‍वासन दिया

बिहार में कोसी, गंडक, बागमती, महानंदा और कमल बलान सहित उफनती नदियाँ कई स्थानों पर बाढ़ का कहर बरपा रही हैं। कोसी और गंडक नदियों से पानी छोड़े जाने के बाद, सुपौल, सहरसा, अररिया, किशनगंज, मधुबनी, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज के कई निचले इलाके बाढ़ से प्रभावित हैं। राज्‍य के 16 जिलों में चार लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से जूझ रहे हैं। कोसी क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा के पास बाढ़ के कारण रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं।

केंद्र सरकार ने बाढ़ से निपटने के लिए बिहार सरकार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कल पटना में बिहार में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की। नित्यानंद राय ने कहा कि राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल-एनडीआरएफ की 11 टीमों को राज्य के विभिन्न हिस्सों में तैनात किया गया है और आठ टीमों को रिजर्व में रखा गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राज्‍य के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वायुसेना बाढ़ पीड़ितों को एयरलिफ्ट करने और राहत सामग्री प्रदान करने में मदद करेगी।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने चंडीगढ़ स्थित PGIMER में अत्‍याधुनिक मातृ एवं शिशु केन्‍द्र तथा अत्‍याधुनिक तंत्रिका विज्ञान केन्‍द्र का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज चंडीगढ़ स्थित स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) में…

11 घंटे ago

सीसीपीए ने फ्लाइट बुकिंग प्लेटफ़ॉर्म पर डार्क पैटर्न्स के उपयोग के लिए स्पाइस जेट पर ₹1 लाख का जुर्माना लगाया

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA), जिसकी अध्यक्षता मुख्य आयुक्त स्मति निधि खरे और आयुक्त अनुपम…

11 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भारत-फिनलैंड साझेदारी को सुदढ़ करने हेतु फिनलैंड की अग्रणी प्रौद्योगिकी और औद्योगिक कंपनियों के साथ बैठक की

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने फिनलैंड की अग्रणी प्रौद्योगिकी और औद्योगिक कंपनियों…

11 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने चंडीगढ़ में 4,700 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज चंडीगढ़ में 4,700 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास…

11 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने चंडीगढ़ में स्वास्थ्य क्षेत्र समेत कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंडीगढ़ में स्वास्थ्य क्षेत्र समेत कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का शुभारंभ…

15 घंटे ago