insamachar

आज की ताजा खबर

16 Maoists, including six top commanders, surrender in Jharkhand.
भारत

झारखंड में छह शीर्ष कमांडर सहित 16 माओवादियों का आत्‍मसमर्पण

झारखंड सरकार की ‘नई दिशा-नई पहल’ नक्सल विरोधी अभियान के तहत आज बड़ी सफलता मिली। कोल्हान और लातेहार क्षेत्र में सक्रिय 16 माओवादियों ने रांची में झारखंड पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण करने वालों में एक रीजनल कमांडर, तीन जोनल कमांडर, तीन सब-जोनल कमांडर, छह एरिया कमांडर और तीन कैडर सदस्य शामिल हैं। इनमें 15 लाख रुपये का इनामी रीजनल कमांडर संतोष उर्फ बासुदेव भी शामिल है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *