भारत

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 17 माओवादी मारे गए

छत्तीसगढ़ के बस्‍तर संभाग के सुकमा जिले में आज सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 17 नक्सली मारे गए। हमारे संवाददाता ने बताया है कि इस मुठभेड़ में जिला रिज़र्व गार्ड-डीआरजी के दो जवान भी घायल हुए।

छत्तीसगढ़ में आज फिर एक बड़ा एनकाउंटर हुआ है। यह एनकाउंटर बस्तर संभाग के सुकमा जिले में हुआ। सुरक्षा बलों को खुफिया इनपुट्स मिले थे कि जिले के केरलापाल इलाके में माओवादी मौजूद हैं। सुरक्षा बलों ने मारे गए माओवादियों के शवों के साथ ही मौके से बड़ी संख्या में हथियार और विस्फोटक बरामद किए हैं । इनमें ए के-47, सेल्फ लोडिंग राइफल , रॉकेट लांचर साहित अन्य हथियार शामिल है। बीते एक साल में छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में करीब 400 माओवादी मारे जा चुके हैं। पिछले 10 दिन में ही करीब 50 माओवादी मुठभेड़ में मारे गए हैं।

गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट पर कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई में स्वचालित हथियारों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। हथियार रखने वालों से अपील करते हुए अमित शाह ने कहा कि हथियार और हिंसा से बदलाव नहीं आ सकता, बदलाव केवल शांति और विकास से ही आ सकता है।

Editor

Recent Posts

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने रांची स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) के 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज झारखंड के रांची स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के 15वें वार्षिक…

23 मिनट ago

स्मार्ट पुलिस क्षमताओं को सशक्त करने के लिए टेलीमैटिक्स विकास केंद्र (C-DOT) ने दिल्ली पुलिस के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (डॉट) के अंतर्गत आने वाले प्रमुख दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास…

26 मिनट ago

केंद्रीय मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने आर के विश्वविद्यालय, राजकोट में “विकसित भारत युवा संवाद” को संबोधित किया

राजकोट स्थित आरके विश्वविद्यालय में “विकसित भारत युवा संवाद” प्रेरक सत्र का आयोजन किया गया,…

28 मिनट ago

NHAI ने तेलंगाना में NH-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार लेन वाली सड़क बनाने के लिए अनुबंध पत्र जारी किया

भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राध‍िकरण ने तेलंगाना में एनएच-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार…

4 घंटे ago

यमन के हूती विद्रोही गुट के इस्राएल पर पहले मिसाइल हमले से पश्चिम एशिया संघर्ष तेज हुआ

पश्चिम एशिया में, वर्ष 2014 से यमन की राजधानी सनआ पर नियंत्रण रखने वाले हौसी…

4 घंटे ago