श्रीलंकाई नौसेना ने अपने जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 18 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और मछली पकड़ने वाली उनकी तीन नौकाओं को जब्त कर लिया है। मीडिया की एक रिपोर्ट में रविवार को यह जानकारी दी गयी।
समाचार पोर्टल ‘द न्यूज फर्स्ट’ की रिपोर्ट के अनुसार मछुआरों को शनिवार रात चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान डेल्फ्ट द्वीप के पास उत्तरी सागर से गिरफ्तार किया गया। श्रीलंका की नौसेना के प्रवक्ता कैप्टन गायन विक्रमसूर्या ने कहा कि गिरफ्तार मछुआरों को आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए कांकेसंतुरई बंदरगाह ले जाया जाएगा।
पिछले सप्ताह, चार भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया था और श्रीलंकाई नौसेना ने द्वीपीय देश के जलक्षेत्र में अवैध शिकार करने के आरोप में उनके ट्रॉलर (मछली पकड़ने में इस्तेमाल की जाने वाली नौका) को जब्त कर लिया था। श्रीलंकाई अधिकारियों ने बताया कि ताजा घटना से पहले 2024 में श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 180 से अधिक भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया था और उनके 25 ट्रॉलर जब्त किए गए थे। इनमें से अधिकतर घटनाएं पाक जलडमरूमध्य में होती हैं, जो तमिलनाडु को श्रीलंका के उत्तरी सिरे से अलग करने वाली एक संकरी जलपट्टी है। यह दोनों देशों के मछुआरों के लिए मछली पकड़ने का एक बेहतर स्थान है।
मछुआरों का मुद्दा भारत और श्रीलंका के बीच संबंधों में एक विवादास्पद मुद्दा है, जिसमें श्रीलंकाई नौसेना के जवान कभी-कभी पाक जलडमरूमध्य में भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी भी करते हैं और अवैध रूप से श्रीलंका के जलक्षेत्र में प्रवेश करने के लिए उनकी नौकाओं को जब्त कर लेते हैं।
पूर्वी अफ्रीका में जिबूती के तट के पास प्रवासियों से भरी एक नाव पलटने से…
सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को हुए हमले…
सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दूसरे हमले में…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि रूस और यूक्रेन के बीच करीब…
क्रिकेट में, भारत ने कल रात इंदौर के होलकर स्टेडियम में तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच…
भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों – इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान…