भारत

पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में लगातार बारिश और भूस्खलन से 20 लोगों की मौत

पश्चिम बंगाल में दार्जीलिंग में, लगातार वर्षा और भूस्खलन से 20 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। वर्षा के कारण मिरिक, कुर्सियांग, रांगभांग और पुल बाज़ार पर सबसे अधिक असर पड़ा है। कालिम्‍पोंग पर्वतीय ज़िले में और अन्य हिस्सों में वर्षा और भूस्खलन से भारी नुक़सान हुआ है।

पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग पहाड में कल शाम से हो रहे मूसलाधार वर्षा से व्यापक स्तर पर जान माल तथा सडक व पुल को क्षति पहूँचा है। दार्जिलिंग जिले के पहाडी क्षेत्रों में 20 से अधिक लोगों की जानें गई है, वहीं कुछ मवेशी के भी भूस्खलन में दब कर मृत्यु होने की खबर है। कई स्थानों पर भूस्खलन से कई घर नष्ट हुए हैं। सिक्किम की जीवन रेखा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 10, कई स्थानों पर तिस्ता नदी के जल में डूबने से अवरूद्ध है, जिससे राजमार्ग पूर्ण रूप से बन्द है। सिलीगुड़ी मिरिक को जोडनेवाला एक मात्र दुधिया पुल टुटने से सड़क मार्ग अवरूद्ध हो गया है। जिला प्रशासन व स्थानीय निकायों द्वारा राहत व बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में एक पुल दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। राष्ट्रपति मुर्मु ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि दार्जिलिंग में मूसलाधार बारिश और भूस्खलन के कारण हुई मौत दुखद है। उन्होंने शोक-संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उप-राष्ट्रपति राधाकृष्णन ने भी गहरा दुख व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य-लाभ की कामना भी की है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि तेज़ वर्षा और भू-स्खलन को देखते हुए दार्जीलिंग और आसपास के इलाक़ों पर पैनी नज़र रखी जा रही है। प्रधानमंत्री ने पीड़ितों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन भी दिया है।

Editor

Recent Posts

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने अन्वेषण लाइसेंस ब्लॉकों की नीलामी के दूसरे चरण का शुभारंभ किया

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने आज नई दिल्ली में अन्वेषण लाइसेंस…

5 घंटे ago

पश्चिम बंगाल में भारी यातायात वाले रेलवे फाटक पर भीड़ कम करने के लिए भारतीय रेलवे ने रोड ओवर ब्रिज को मंजूरी दी

भारत के परिवहन अवसंरचना एजेंडा को मजबूत करते हुए, भारतीय रेलवे ने रोड ओवर ब्रिज (आरओबी)…

6 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में ढ़ांचागत परियोजनाओं को मंजूरी दी

देश में रेल नेटवर्क और क्षेत्रीय संपर्क मजबूत करने के लिए भारतीय रेल ने तीसरी…

6 घंटे ago

सुरक्षा बलों की युद्धक तत्परता बढ़ाने के लिए डीएसी ने 3.60 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत अधिग्रहण प्रस्तावों को मंजूरी दी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद ने 12 फरवरी, 2026 को…

6 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में परमाणु ऊर्जा के त्वरित विस्तार की पुष्टि की; 2031-32 तक क्षमता तीन गुना होने का लक्ष्य

केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक…

6 घंटे ago

सीसीआई ने बॉक्स वाले माइक्रोप्रोसेसरों के संबंध में इंटेल कॉर्प की भारत विशिष्ट वारंटी नीति के लिए उस पर जुर्माना लगाया

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने इंटेल कॉर्पोरेशन पर उसके भारत-विशिष्ट वारंटी नीति के उल्लंघन के लिए…

6 घंटे ago