छत्तीसगढ़ के कांकेर ज़िले में 21 नक्सलियों ने अपने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया है। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के कांकेर ज़िले में 21 नक्सलियों द्वारा अपने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण करने की सराहना की है।
X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ के कांकेर ज़िले में 21 नक्सलियों द्वारा अपने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण प्रसन्नता की बात है। उन्होंने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले 21 नक्सलियों में से 13 सीनियर काडर थे।
अमित शाह ने कहा कि वे मुख्यधारा में शामिल होने और मोदी सरकार के आह्वान पर हिंसा छोड़ने के लिए उनकी सराहना करते हैं। उन्होंने कहा कि वे हथियार उठाकर घूमने वाले नक्सलियों से फिर अपील करते हैं कि वे जल्द से जल्द आत्मसमर्पण कर दें। उन्होंने कहा कि हम 31 मार्च, 2026 तक नक्सलवाद का खात्मा करने के प्रति कटिबद्ध हैं।
पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर गहरा गया है। यमन के ईरान समर्थित हौसी…
सरकार ने कहा है कि बैंक यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) और रू-पे द्वारा संचालित डेबिट…
भारत और कनाडा ने प्रस्तावित व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते के लिए नई दिल्ली में चौथे…
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर रहीं दिशा सालियान…
भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और उरुग्वे गणराज्य के विदेश मंत्री मारियो…
वायु सेना के उप प्रमुख एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने आज जैसलमेर स्थित पोखरण फील्ड…