भारत

पंजाब और बिहार पुलिस के संयुक्त अभियान में कपूरथला से 30 बंधुआ मजदूरों को बचाया गया

पंजाब में, बिहार और पंजाब पुलिस के संयुक्त दलों ने कपूरथला से बचपन बचाओ आंदोलन नामक एक गैर सरकारी संगठन के सदस्यों के साथ मिलकर 30 बंधुआ मजदूरों को बचाया है। पीड़ितों को बंधक बनाने वाले दो ठेकेदार अभी फरार हैं। हमारे संवाददाता ने बताया है कि नाबालिगों में से एक के परिजन ने सीतामढ़ी जिले के पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार इन बचाए गए लोगों में से आठ नेपाल के और 22 बिहार के सीतामढ़ी जिले के बताए गए हैं। पुलिस टीम का नेतृत्व करने वाले डीएसपी दीप करण ने बताया, बिहार के सीतामढ़ी जिला में दो एफआइआर दर्ज है जो कि बाल मजदूरी के संबंध में है, जिसके संबंध में कल बिहार पुलिस ने सदर कपूरथला पुलिस की फोर्स के साथ कुछ रेड किये जिसमें 11 बच्चों को बरामद किया गया। उन बच्चों को चाइल्ड वेलफेयर बोर्ड के पेश करने के बाद उनको अपने घर पहुंचने में मदद की जाएगी। जो ठेकेदार इनको यहां पर लाने के लिए जिम्मेदार थे उनकी तलाश अभी जा रही है। नाबालिकों की उम्र 12 से 16 साल के बीच है।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

7 घंटे ago

NHRC ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में रासायनिक अपशिष्टों के रिसाव से बोरवेल का पानी दूषित होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…

7 घंटे ago

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…

7 घंटे ago

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने अनुसंधान, विकास एवं नवाचार सहायता के लिए क्यूएनयू लैब्स के साथ 150 करोड़ रूपए का समझौता किया

भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

10 घंटे ago

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…

10 घंटे ago