खेल

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे क्रिकेट टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 184 रन से हराया

बॉर्डर गावस्‍कर ट्राफी के चौथे टेस्‍ट मैच के पांचवें और अंतिम दिन ऑस्‍ट्रेलिया ने भारत को 184 रन से हरा दिया। इस हार के बावजूद भारत के विश्‍व टेस्‍ट चैंपियनशिप में पहुंचने की उम्‍मीद बरकरार है। 340 रन के लक्ष्‍य के जवाब में भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी में 155 रन पर सिमट गई।

विवादित आउट करार दिये जाने से पहले भारत की ओर से एकमात्र खिलाडी यशस्‍वी जायसवाल ने सबसे अधिक 84 रन बनाए। कमिंस को श्रेष्‍ठ बल्‍लेबाजी और गेंदबाजी करने के लिए प्‍लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया है। उन्‍होंने 49 रन बनाए और पहली पारी में तीन विकेट लिये।

इससे पहले ऑस्‍ट्रेलिया की टीम आज सुबह दूसरी पारी में नौ विकेट पर 234 रन पर आउट हो गई। ऑस्‍ट्रेलिया अब पांच मैचों की श्रृंखला में दो-एक की बढ़त बना चुका है।

Editor

Recent Posts

उपराष्ट्रपति ने चेन्नई में आयोजित इंडिया वाल्व्स 2026 सम्मेलन में इंडिया वाल्व रजिस्ट्री का शुभारंभ किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज चेन्नई में आयोजित इंडिया वाल्व्स 2026 में इंडिया वाल्व रजिस्ट्री…

8 घंटे ago

चालू वित्त वर्ष के अप्रैल-अगस्त के दौरान सीआईएल ने 322.90 मिलियन टन (एमटी) कोयले की आपूर्ति की

कोयला उत्पादक क्षेत्रों में भारी बारिश के कम होने के स्पष्ट संकेत मिलने के साथ…

8 घंटे ago

नेपाल के बाढ़ प्रभावित त्रिशुली बाजार क्षेत्र से पांच वर्षीय बच्चे सहित तीन और भारतीय नागरिकों को बचाया गया

विदेश मंत्रालय ने बताया है कि नेपाल के बाढ़ प्रभावित त्रिशुली बाजार क्षेत्र से पांच…

10 घंटे ago

बिहार के 14 जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर, राहत और बचाव अभियान जारी

बिहार में बाढ़ की स्थिति में कोई सुधार नहीं है। लगातार नदियों के उफान पर…

10 घंटे ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज शिक्षक दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित एक…

10 घंटे ago

बिहार के 14 जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर, कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही

बिहार के 14 जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। कई नदियां खतरे…

15 घंटे ago