बिज़नेस

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 700 बिलियन अमरीकी डॉलर के आंकडे को पार कर विश्‍व में चौथे स्थान पर पहुंचा

भारत का विदेशी मुद्रा भण्‍डार असाधारण वृद्धि दर्ज करते हुए सात सौ बिलियन अमरीकी डॉलर के आंकड़े को पार कर गया है। इससे भारत विश्‍व में चौथे स्‍थान पर पहुंच गया है। 2014 से 2024 के दशक में कुल प्रत्‍यक्ष विदेशी निवेश लगभग 709 बिलियन डॉलर का हुआ था। वैश्विक प्रतिस्‍पर्धी सूचकांक में 2014 के 71वें स्‍थान से छलांग लगाते हुए भारत 2018 में 39वें स्‍थान पर पहुंच गया। यह बुनियादी ढांचा, बाजार के आकार और नवाचार में वृद्धि को दर्शाता है।

भारत आज दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और जल्‍द ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। देश ने लॉजिस्टिक्स से लेकर नवाचार, सुरक्षा और साइबर सुरक्षा तक के क्षेत्रों में काफी प्रगति की है। 2015 और 2018 के बीच ईज ऑफ डूइंग बिजनेस इंडेक्स में, 42 रैंक की बढोतरी दर्ज की है जिसने भारत को निवेश के लिए अनुकूल गंतव्य के रूप में स्थापित किया है।

इस साल, भारत चीन के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा कच्चा इस्पात उत्पादक बन गया। इसके अलावा भारत ने मोबाइल फोन के उत्पादन में भी वैश्विक स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया है और यह एक प्रमुख विनिर्माण केंद्र के रूप में उभरा है। वहीं, भारत के शिक्षा क्षेत्र भी उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिली है। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग: एशिया 2025 के अनुसार, भारत अब सात संस्थान, एशिया के शीर्ष 100 संस्‍थानों में अपना स्‍थान बना चुके हैं।

Editor

Recent Posts

झांसी में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार एक महिला की कथित आत्महत्या की सूचना पर NHRC ने स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें बताया…

9 घंटे ago

मुंबई हवाई अड्डे पर लगभग 15 करोड़ रुपये मूल्य का 9.40 किलोग्राम विदेशी सोना जब्त; तीन गिरफ्तार

सोने की तस्करी के खिलाफ अपनी निरंतर कार्रवाई को जारी रखते हुए, राजस्व आसूचना निदेशालय…

11 घंटे ago

DRI ने असम और मिजोरम में लगभग 20.31 करोड़ रुपये मूल्य के 1.25 लाख किलोग्राम से अधिक विदेशी सुपारी और 41,000 किलोग्राम खसखस जब्त किए, चार गिरफ्तार

सीमा पार तस्करी के खिलाफ अपनी निरंतर कार्रवाई को जारी रखते हुए, राजस्व आसूचना निदेशालय…

11 घंटे ago

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने एम्स नई दिल्ली के 71वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित किया

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने आज नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान…

11 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार महोत्सव के चौथे संस्करण का उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश…

11 घंटे ago