महाराष्ट्र के 358 तालुकों में से 305 को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिवाली से पहले किसानों को पांच हजार रुपये की प्रारंभिक वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है।
मुंबई में आज राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि सूखा राहत रियायतें सभी 305 प्रभावित तालुकों के किसानों तक पहुंचाई जाएंगी। इनमें फसल ऋण पुनर्गठन, भू-राजस्व रियायतें, बिजली बिलों पर सब्सिडी और किसानों के बच्चों के लिए शुल्क छूट शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सहकारी बैंकों और ऋण समितियों को किसानों से जबरन ऋण वसूली या उत्पीड़न के खिलाफ चेतावनी दी गई है। निजी बैंकों और वित्तीय संस्थानों को भी इसी तरह का दृष्टिकोण अपनाने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि मराठवाड़ा में भूजल स्तर नीचे जाने के कारण पानी के टैंकरों से जलापूर्ति आवश्यक हो गई है और जीपीएस के माध्यम से इनकी निगरानी की जाएगी।
मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि अलग-अलग क्षेत्रों में चारे का 90 दिनों से लेकर सात महीनों तक का भंडार है। सरकार ने किसानों को आश्वासन दिया कि सूखा प्रभावित क्षेत्रों में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल की खरीद की जाएगी।
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के अधिकारियों ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक महीने तक…
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीसी) के माध्यम…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज व्यापार…
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (एनएसएपी) को…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 अक्टूबर 2026 को दोपहर लगभग 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम…