भारत

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और कनाडा की विदेश मंत्री ने व्यापार और ऊर्जा सहित कई क्षेत्रों में प्रगति पर चर्चा की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज व्यापार और निवेश, शिक्षा, ऊर्जा, रक्षा और जन-समुदाय आदान-प्रदान जैसे क्षेत्रों में भारत-कनाडा संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा की। दोनों मंत्रियों ने आज नई दिल्ली में मुलाकात की। डॉ. जयशंकर ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि उन्होंने प्रमुख क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि भारत और कनाडा सरकार और उद्योग जगत के नेतृत्व और निरंतर सहयोग के मार्गदर्शन में रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ा रहे हैं।

इस बीच, कनाडा की विदेश मंत्री ने कहा कि व्यापार वार्ताओं को आगे बढ़ाने से लेकर ऊर्जा, नवाचार और सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने तक, भारत और कनाडा की प्रगति से वे उत्साहित हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में अनीता आनंद ने कहा कि इस रिश्ते का महत्व इस बात में निहित है कि दोनों देश मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे समय में जब अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था में गहरा बदलाव आ रहा है, कनाडा और भारत के बीच घनिष्ठ सहयोग भविष्य की समृद्धि को आकार देने और एक स्वतंत्र, खुले और समृद्ध हिन्‍द-प्रशांत में योगदान देने का अवसर प्रदान करता है।

Editor

Recent Posts

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने “ऑपरेशन परिवर्तन” के तहत 5,165 एकड़ में फैली अवैध गांजे की खेती नष्ट की

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के अधिकारियों ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक महीने तक…

33 मिनट ago

भारत ट्यूलिप ने डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से पारंपरिक कारीगरों की बाजार तक पहुंच बढ़ाई

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीसी) के माध्यम…

34 मिनट ago

महाराष्ट्र के 305 तालुका सूखाग्रस्त घोषित, किसानों को मिलेगी पांच हजार रुपये की सहायता

महाराष्ट्र के 358 तालुकों में से 305 को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र…

44 मिनट ago

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के उत्पादकता-आधारित बोनस (पीएलबी) को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन…

54 मिनट ago

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम को पांच वर्षों के लिए 2026-27 से 2030-31 तक जारी रखने की मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (एनएसएपी) को…

57 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी कल लद्दाख में लगभग 3,350 करोड़ रुपये की पांच प्रमुख विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 अक्टूबर 2026 को दोपहर लगभग 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम…

59 मिनट ago