भारत

देश के उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्रों में 32 हवाईअड्डे 15 मई तक नागरिक उड़ानों के लिए बंद

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) और संबद्ध विमानन प्राधिकरणों ने परिचालन संबंधी कारणों से 9 से 14 मई 2025 (जो 15 मई 2025 को 0529 आईएसटी के अनुरूप है) तक उत्तरी और पश्चिमी भारत के 32 हवाई अड्डों को सभी तरह के नागरिक उड़ान संचालन के लिए अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणा करते हुए नोटिस टू एयरमैन (नोटम) की एक श्रृंखला जारी की है। इस नोटम से निम्नलिखित हवाई अड्डे प्रभावित हैं:

1. अधमपुर

2. अम्बाला

3. अमृतसर

4. अवंतीपुर

5. बठिंडा

6. भुज

7. बीकानेर

8. चंडीगढ़

9. हलवारा

10. हिंडन

11.जैसलमेर

12. जम्मू

13. जामनगर

14. जोधपुर

15. कांडला

16. कांगड़ा (गग्गल)

17. केशोद

18. किशनगढ़

19. कुल्लू मनाली (भुंतर)

20. लेह

21.लुधियाना

22. मुंद्रा

23. नलिया

24. पठानकोट

25.पटियाला

26. पोरबंदर

27. राजकोट (हीरासर)

28.सरसावा

29. शिमला

30. श्रीनगर

31. थोइस

32. उत्तरलाई

इस अवधि के दौरान इन हवाई अड्डों पर सभी नागरिक उड़ान गतिविधियाँ बंद रहेंगी।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने परिचालन संबंधी कारणों से दिल्ली और मुंबई उड़ान सूचना क्षेत्रों (एफआईआर) के भीतर हवाई यातायात सेवा (एटीएस) मार्गों के 25 खंडों के अस्थायी रूप से बंद रहने की अवधि को भी बढ़ा दिया है।

नोटम जी0555/25 (जो जी0525/25 की जगह लेता है) के अनुसार, 25 मार्ग खंड 14 मई 2025 को 2359 यूटीसी (जो 15 मई 2025 को 0529 IST के अनुरूप है) तक जमीनी स्तर से असीमित ऊंचाई तक के लिए अनुपलब्ध रहेंगे।

एयरलाइंस और फ्लाइट ऑपरेटरों को मौजूदा हवाई यातायात परामर्श के अनुसार वैकल्पिक रूटिंग की योजना बनाने की सलाह दी गई है। सुरक्षा सुनिश्चित करने और व्यवधान को कम करने के लिए संबंधित एटीसी इकाइयों के समन्वय में अस्थायी बंद का प्रबंधन किया जा रहा है।

इधर, दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सामान्य उड़ानें फिर शुरू हो गई हैं। यात्रियों को अपनी एयरलाइन्‍स से ताजा जानकारी प्राप्‍त करने, सुरक्षा जांच में संभावित विलंब के लिए जल्दी पहुँचने और सुरक्षा कर्मचारियों के साथ सहयोग करने की सलाह दी गई है।

Editor

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, निर्वाचन आयोग के फॉर्म-6 में किसी बदलाव को मंजूरी नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है कि निर्वाचन आयोग के फॉर्म-6 में किसी भी बदलाव…

8 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पाह्मलां के बीच नई दिल्ली में द्विपक्षीय बातचीत हुई, , पांच समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पाह्मलां के बीच आज नई दिल्ली में…

8 घंटे ago

भारत में जन्मे चीते ने कूनो नेशनल पार्क में 5 स्वस्थ शावकों को जन्म दिया; देश में चीतों की आबादी 60 तक पहुंची

प्रोजेक्ट चीता के लिए एक और ऐतिहासिक मील का पत्थर पार करते हुए, 32 महीने…

8 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने बोगीबील से ढाका के लिए 540 टन एपीसीएल मेथनॉल की खेप को रवाना किया

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने आज डिब्रूगढ़ के बोगीबील टर्मिनल…

8 घंटे ago

फ्लाईदुबई फ्लाइट के ओमानी सह-पायलट ने विमान अपहरण की साजिश नाकाम होने के बाद उसे सऊदी अरब के रेगिस्‍तान में गिराने की कोशिश की थी

इटली के अखबार कोरिएरे देल्‍ला सेरा की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाईदुबई विमान के ओमानी सह-पायलट…

18 घंटे ago

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज किया

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत…

18 घंटे ago