पंजाब मंत्रिमंडल ने नौ ड्रोन रोधी प्रणाली खरीदने का फ़ैसला किया है। इन्हें नशीली दवाइयों के अवैध व्यापार से संबंधित आतंकवाद पर नज़र रखने के लिए सीमा सुरक्षा बल के साथ समन्वय कर राज्य के छह सीमावर्ती ज़िलों में तैनात किया जाएगा। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मीडिया को बताया कि राज्य सरकार ने आतंकवाद पीड़ितों और संघर्ष में घायल नागरिकों को अपनी ‘फ़रिश्ते योजना’ में शामिल करने का फ़ैसला किया है। हमारे संवाददता ने बताया है कि इस योजना के तहत सरकार द्वारा किसी भी अस्पताल में मुफ़्त इलाज मुहैया कराया जाता है।
पंजाब कैबिनेट की कल हुई बैठक में मौजूदा स्थिति के मद्देनज़र एंटी ड्रोन प्रणाली खरीदने पर फैसला लिया गया। यह एंटी ड्रोन प्रणाली राज्य के छह सीमावर्ती जिलों में बी एस एफ के साथ तालमेल कर लगाई जाएगी। इसके साथ ही उच्चतम स्तर की तैयारियाँ सुनिश्चित करने के लिए राज्य की अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं को मजबूत किया गया है। सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा को और बढ़ाने के लिए पंजाब पुलिस के घातक दस्ते तैनात किये जा रहे हैं। आम लोगों को किसी भी तरह की प्रशासनिक असुविधा न हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए मंत्रियों और वरिष्ठ आई ए एस अधिकारियों को जिलों में तैनात किया गया है।
सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है कि निर्वाचन आयोग के फॉर्म-6 में किसी भी बदलाव…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पाह्मलां के बीच आज नई दिल्ली में…
प्रोजेक्ट चीता के लिए एक और ऐतिहासिक मील का पत्थर पार करते हुए, 32 महीने…
केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने आज डिब्रूगढ़ के बोगीबील टर्मिनल…
इटली के अखबार कोरिएरे देल्ला सेरा की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाईदुबई विमान के ओमानी सह-पायलट…
उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत…