भारत और बांग्लादेश के बीच वाणिज्यिक वार्ता का चौथा दौर कल नई दिल्ली में संपन्न हुआ। भारत की ओर से वाणिज्यिक, पासपोर्ट और वीज़ा प्रभाग के संयुक्त सचिव डॉ. अमन पुरी ने नेतृत्व किया, जबकि बांग्लादेश का नेतृत्व महानिदेशक- दक्षिण एशिया रकीबुल हक ने किया।
भारत और बांग्लादेश ने वाणिज्यिक, वीजा और प्रत्यर्पण मामलों पर समन्वय और सहयोग सुदृढ करने के बारे में व्यापक चर्चा की। दोनों पक्ष दोनों देशों के नागरिकों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए द्विपक्षीय संशोधित यात्रा व्यवस्था को और मजबूत करने पर भी सहमत हुए। बातचीत का अगला दौर ढाका में आयोजित करने पर भी सहमति व्यक्त की गई। भारत-बांग्लादेश वाणिज्यिक संवाद व्यवस्था वर्ष 2017 में शुरू हुई थी। इसका उद्देश्य भारत और बांग्लादेश के बीच वाणिज्यिक, वीजा और आपसी कानूनी सहायता सहयोग मामलों पर एक नियमित चैनल बनाकर आपसी संपर्क को मजबूत करने के लिए की गई थी।
नीति आयोग के ‘फ्रंटियर टेक हब’ ने 14 अक्टूबर 2026 को ‘डेटा सेंटर मूल्यांकन फ्रेमवर्क’…
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की संरचनात्मक सुरक्षा, स्थायित्व और गुणवत्ता…
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज आयुर्वेद में व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान करने का आह्वान किया। उन्होंने…
रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए समर्पित संचार उपग्रह जीसैट-7सी और नौसेना के लिए भारी…
भारत ने अमरीका के इलिनॉय राज्य के ऑरोरा क्षेत्र में एक हिंदू मंदिर को निशाना…
मौसम विभाग ने आज हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त…