दक्षिण पश्चिम मॉनसून के तय तिथि पहली जून से दो दिन पहले आज केरल पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि मॉनसून आज पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में पहुंच सकता है। मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि दक्षिण अरब सागर, मालदीव और कोमोरिन, लक्षद्वीप, केरल तथा बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां भी अनुकूल हैं।
मौसम विभाग ने कल से अगले पांच दिनों में केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा माहे में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है। जून की पहली और दूसरी तारीख को तमिलनाडु और कर्नाटक में भी बारिश का अनुमान है। विभाग ने बताया कि अगले पांच दिनों के दौरान बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र और ओडिशा में बारिश होने की संभावना है।
सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई के मौजूदा सत्र में कक्षा…
अमरीका में भारत और 19 अन्य देशों से आयात होने वाली दुर्लभ बीमारियों के इलाज…
भारत ने रोम में 28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक आयोजित हो रहे खाद्य…
देश में इस वर्ष अगस्त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…
भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…
आंध्र प्रदेश के यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है कि भारतीय रेलवे…