निर्वाचन आयोग ने कहा है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण- एस.आई.आर के दूसरे चरण में अब तक 50 करोड़ 83 लाख फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं। इस चरण में लगभग 51 करोड़ मतदाताओं में से 99 दशमलव सात दो प्रतिशत का पुनरीक्षण किया जाएगा। आयोग ने कहा है कि अब तक लगभग 40 करोड़ फॉर्मो का डिजिटलकरण किया जा चुका है।
मतदाता सूचियों के एसआइआर का दूसरा चरण देश के नौ राज्यों और तीन केन्द्र शासित प्रदेशों में पिछले महीने की चार तारीख से शुरू किया गया था। इन राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, पुद्दुचेरी, लक्षदीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह शामिल हैं। अगले वर्ष सात फरवरी को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी और इसके साथ ही इस चरण का मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण कार्य संपन्न हो जाएगा।
राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…
बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि पश्चिम एशिया संघर्ष का सबसे…
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…