भारत

हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश से हुई तबाही के कारण 51 लोगों की मौत और 21 लापता

हिमाचल प्रदेश में मॉनसून पूरी तरह से सक्रिय है। हाल की मूसलाधार बारिश, भूस्‍खलन और बादल फटने की घटनाओं के कारण जान और माल को काफी नुकसान हुआ है। अब तक बारिश से संबंधित घटनाओं में 51 लोगों की मौत हो गई, जबकि सौ से अधिक लोग घायल हैं और 21 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। बारिश और भूस्‍खलन के कारण राज्‍य की कई सड़कों पर यातायात बाधित है और राज्‍य के कई जिलों में पेयजल और बिजली की आपूर्ति भी प्रभावित हुई है।

हिमाचल प्रदेश में पिछले 48 घंटों के दौरान मॉनसून की भारी वर्षा, भूस्खलन और बादल फटने की घटनाओं से राज्य में भारी तबाही हुई है। भारी वर्षा व बादल फटने से सबसे अधिक प्रभावित मंडी जिला में पांच लोगों की मृत्यु हुई है और 15 अन्य लापता है।

एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और प्रशासन की टीमें राहत व बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। जिले में 24 घर और बारह गौशालाएं भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। प्रदेशभर में भारी वर्षा व भूस्खलन से चार सौ छह सड़कें यातायात के लिए अवरूद्ध हैं। इसके अलावा एक हज़ार पांच सौ 15 बिजली ट्रांसफार्मर और एक सौ 71 जलापूर्ति योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज भी राज्य के अधिकतर भागों में भारी वर्षा की संभावना जताई है।

Editor

Recent Posts

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘दुस्तलिक’ के लिए रवाना हुई

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास 'दुस्तलिक' के 7 वें संस्करण के लिए…

9 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…

13 घंटे ago

प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष की आयु में निधन

प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष…

13 घंटे ago

इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी, पंजीकरण 15 अप्रैल से

इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त को रक्षा बंधन तक चलेगी। जम्मू-कश्मीर…

14 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने क्षेत्रीय स्थिति पर UAE के उप-प्रधानमंत्री और विदेश से की बातचीत

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, दो दिन की संयुक्त अरब अमीरात यात्रा पर हैं। इस…

19 घंटे ago

सरकार ने डीजल पर निर्यात शुल्क साढ़े 21 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर साढ़े 55 रुपये प्रति लीटर किया

सरकार ने डीजल पर निर्यात शुल्क साढ़े 21 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर साढ़े 55…

19 घंटे ago