अंतर्राष्ट्रीय

अमरीकी सीनेट ने राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रम्प के महत्वाकांक्षी ‘बिग ब्यूटीफुल बिल’ को पारित किया

अमरीकी संसद के उच्‍च सदन-सीनेट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के महत्वाकांक्षी बजट प्रस्ताव को पारित कर दिया है। इसे वन बिग ब्यूटीफुल बिल एक्ट का नाम दिया गया है। उपराष्ट्रपति जे. डी. वेंस के निर्णायक टाई-ब्रेकिंग वोट से ट्रम्प प्रशासन के घरेलू एजेंडे को एक बड़ी जीत हासिल हुई। ये बिल अब राष्ट्रपति कार्यालय पहुँचने से पहले वोटिंग के लिए संसद के निचले सदन-प्रतिनिधि सभा में जाएगा। राष्ट्रपति ट्रम्प के दूसरे कार्यकाल की आधारशिला समझे जाने वाले इस बिल में सीमा सुरक्षा, रक्षा और ऊर्जा उत्पादन के लिए बढ़ी हुई धनराशि का प्रावधान रखा गया है। डेमोक्रेट और कुछ रिपब्लिकन सांसदों के विरोध के बावजूद बिल ने 41 के मुकाबले 59 वोट हासिल कर पहली बड़ी बाधा को पार कर लिया है।

Editor

Recent Posts

वेस्टइंडीज ने चौथे T20 क्रिकेट मैच में भारत को 24 रन से हराया, श्रृंखला 2-2 से बराबर

वेस्ट इंडीज ने कल रात हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 क्रिकेट मैच में भारत…

6 घंटे ago

भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों से स्थानीय निर्देशों का पालन करने की अपील की

रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों से स्थानीय…

6 घंटे ago

दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए 1370 रुपये की सहायता राशि की घोषणा की

दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए एक हजार…

6 घंटे ago

पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) और NPCI BHIM सर्विसेज लिमिटेड ने भीम पेमेंट्स ऐप पर तत्काल एनपीएस सुविधा शुरू की

पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) और एनपीसीआई बीएचआईएम सर्विसेज लिमिटेड ने भीम पेमेंट्स…

6 घंटे ago

भारत ने सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पश्चिम एशिया के देशों में हुए हमलों की कड़ी निंदा की

भारत ने आज सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पश्चिम एशिया के देशों…

6 घंटे ago

भारत और ब्रुनेई दारुस्सलाम ने तीसरी संयुक्त व्यापार समिति की बैठक में द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की समीक्षा की

भारत-ब्रुनेई दारुस्सलाम संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की तीसरी बैठक द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की…

7 घंटे ago