बिज़नेस

जीएसटी परिषद की 56वीं बैठक आज नई दिल्‍ली में शुरू

जीएसटी परिषद की 56वीं बैठक नई दिल्ली में चल रही है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन इस दो दिवसीय बैठक की अध्यक्षता कर रही हैं। परिषद द्वारा भारत के अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधारों पर विचार-विमर्श किए जाने की उम्मीद है। इसमें कर दरों को युक्तिसंगत और अनुपालन को सरल बनाना शामिल है। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी और दिल्ली, गोवा, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, मेघालय तथा ओडिशा के मुख्यमंत्री बैठक में शामिल हैं। अरुणाचल प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और तेलंगाना के उप-मुख्यमंत्री, मणिपुर के राज्यपाल तथा कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वित्त मंत्री भी बैठक में हिस्‍सा ले रहे हैं।

इस बीच, आंध्र प्रदेश के वित्त मंत्री पय्यावुला केशव ने कहा कि उनकी पार्टी केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित जीएसटी क्षेत्र में बड़े सुधारों का समर्थन करेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले महीने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने संबोधन में जीएसटी के अंतर्गत अगली पीढ़ी के सुधारों के महत्व पर ज़ोर दिया था।

पिछले 8 साल से हमने जीएसटी का बहुत बड़ा रिफॉर्म किया। पूरे देश में टेस्ट के बर्डन को कम किया और 8 साल के बाद समय की मांग है। हम एक बार उसको रिव्यू करें। हमने एक हाई पावर कमेटी को बिठाकर के रिव्यू शुरू किया। राज्यों से भी विचार-विमर्श किया। हम नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रिफॉर्म् लेकर के आ रहे हैं। यह दिवाली के अंदर आपके लिए तोहफा बन जाएंगे।

आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए, केंद्र सरकार ने पिछले महीने हुई मंत्रिसमूह की बैठक में जीएसटी में महत्वपूर्ण सुधारों का प्रस्ताव रखा था।

Editor

Recent Posts

भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से आतंकवाद के खतरे पर लगातार ध्यान देने की अपील की

भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से आतंकवाद के खतरे पर लगातार ध्यान देने की…

18 घंटे ago

विदेश मंत्री ने G20 बैठक में वैश्विक संघर्षों के समाधान के लिए सैन्य समाधानों के बजाय कूटनीति को प्राथमिकता देने का आह्वान किया

भारत ने कहा है कि वैश्विक चुनौतियों के लिए सैन्य समाधान नहीं बल्कि कूटनीति को…

18 घंटे ago

ISRO ने अगली पीढ़ी के उपग्रह NVS-3 का सफल प्रक्षेपण किया

इसरो ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इसरो ने अपनी नई पीढ़ी के…

18 घंटे ago

ग्रामीण संपर्क को सुदृढ़ करने के लिए PMGSY-IV के तहत मिजोरम में नई सड़क निर्माण परियोजनाओं को मंजूरी दी

पीएमजीएसवाई-IV (बैच-1, वित्त वर्ष 2026-27) के तहत 45 सड़क कार्यों (509.54 कि.मी) जिनका मूल्य रु.…

18 घंटे ago

पेरिस में FATF की पूर्ण बैठक और कार्य समूहों की बैठकें आज संपन्न हुईं

पेरिस में वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (एफएटीएफ) की पूर्ण बैठक और कार्य समूहों की बैठकें…

1 दिन ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के केवडिया में ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ समारोह से पहले ‘भारत पर्व 2026’ का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के केवडिया में ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ समारोह से पहले ‘भारत…

1 दिन ago