बिज़नेस

सीसीआई ने सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉर्पोरेशन द्वारा यस बैंक की कुछ शेयर पूंजी और वोटिंग राइट्स के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉर्पोरेशन द्वारा यस बैंक की कुछ शेयर पूंजी और वोटिंग राइट्स के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है। प्रस्तावित संयोजन सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉर्पोरेशन (एसएमबीसी) द्वारा यस बैंक की शेयर पूंजी और वोटिंग राइट्स के अधिग्रहण से संबंधित है।

एसएमबीसी, एक जापान स्थित वाणिज्यिक बैंक, सुमितोमो मित्सुई फाइनेंशियल ग्रुप की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी और एक प्रमुख परिचालन इकाई है। एसएमबीसी भारत में एक विदेशी बैंक है, जिसकी ब्रांच नई दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में हैं और गांधीनगर के गिफ्ट सिटी में एक ऑफशोर ब्रांच है। एसएमबीसी भारत में ऋण प्रदान करने, जमा स्वीकार करने और साख पत्र जारी करने जैसी विभिन्न बैंकिंग सेवाएं प्रदान करता है।

यस बैंक, एक सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध कंपनी, एक निजी क्षेत्र का बैंक है जो विभिन्न बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं प्रदान करता है। यह सभी बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने वाला बैंक है जो खुदरा, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के साथ-साथ कॉर्पोरेट ग्राहकों को प्रोडक्टस, सेवाओं और प्रौद्योगिकी-आधारित डिजिटल सुविधाओं की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करता है।

Editor

Recent Posts

ट्रंप प्रशासन ने आठ प्रमुख प्रौद्योगिकी और आउटसोर्सिंग कंपनियों के लिए ग्रीन कार्ड प्रक्रिया पर रोक लगा दी

अमरीका में ट्रंप प्रशासन ने आठ प्रमुख प्रौद्योगिकी और आउटसोर्सिंग कंपनियों के लिए ग्रीन कार्ड…

5 घंटे ago

तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और पश्चिम बंगाल की पांच विधानसभा और असम की एक लोकसभा सीट पर उपचुनावों की मतगणना जारी

तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और पश्चिम बंगाल की पांच विधानसभा तथा असम की एक लोकसभा सीट पर…

5 घंटे ago

भारत–वेस्टइंडीज के बीच दूसरा T20 क्रिकेट मैच आज शाम रांची में

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-ट्वेंटी क्रिकेट श्रृंखला का दूसरा मैच आज…

5 घंटे ago

NTA ने UGC NET दिसंबर 2026 सत्र के लिए पंजीकरण शुरू किया

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी-एनटीए ने यूजीसी नेट दिसंबर 2026 सत्र के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया…

6 घंटे ago

सरकार ने गैर-अनुसूचित कैंसर रोधी दवाओं पर व्यापार मार्जिन की सीमा तय की, कीमतों में 70 प्रतिशत तक की कमी होगी

सरकार ने गैर-अनुसूचित कैंसर रोधी दवाओं की आपूर्ति और बिक्री पर लगाए जाने वाले मार्जिन…

6 घंटे ago

हुती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के हवाई अड्डों पर किए हमले, भारत ने नागरिकों से सतर्क रहने का आग्रह किया

हूती विद्रोहियों ने कल सऊदी अरब पर नए मिसाइल हमले करने का दावा किया। इन…

6 घंटे ago