बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में दोपहर 5 बजे तक 67.14% मतदान दर्ज किया गया। इस चरण में बीस जिलों के 122 निर्वाचन क्षेत्रों में वोट डाले जा रहे हैं। तीन करोड़ सत्तर लाख से अधिक मतदाता 136 महिलाओं सहित एक हजार तीन सौ दो उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला करेंगे। सुबह सात बजे शुरू मतदान शाम छह बजे तक चलेगा। सात निर्वाचन क्षेत्रों में सुरक्षा कारणों से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। निर्वाचन आयोग ने मतदान के सुचारू संचालन के लिए विशेष प्रबंध किये हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मतदाताओं से अधिक संख्या में वोट डालने की अपील की है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने पहली बार वोट डाल रहे युवा मतदाताओं से मतदान कर दूसरों को प्रेरित करने की अपील की। दोनों चरणों के वोटों की गिनती 14 नवम्बर को होगी।
सरकार ने कुल ₹10,000 करोड़ की राशि के साथ स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, राजकोट के प्रथम दीक्षांत समारोह को…
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने आज केंद्रीय श्रम एवं रोजगार एवं युवा मामले एवं खेल…
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज बैंकॉक (थाईलैंड) में 30 मार्च…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित ईंट भट्टों में कथित…
राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) ने राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी) के सहयोग से…