शिक्षा

NHRC द्वारा आयोजित देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के 67 स्नातकोत्तर स्तर के छात्रों ने एक महीने की ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पूरी की

देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों से आए विभिन्न शैक्षणिक धाराओं के 67 स्नातकोत्तर स्तर के छात्रों ने राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत द्वारा आयोजित एक महीने की ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पूरी की। समापन सत्र को संबोधित करते हुए, एनएचआरसी की कार्यवाहक अध्यक्ष विजया भारती सयानी ने प्रशिक्षुओं को उनकी इंटर्नशिप के सफल समापन पर बधाई दी। उन्होंने आग्रह किया कि उन्हें समाज के कमजोर वर्गों के मानव अधिकारों के उल्लंघन की घटनाओं के प्रति सतर्क रहना चाहिए और उनके अधिकारों के संरक्षण हेतु आवाज उठानी चाहिए।

एनएचआरसी के महासचिव भरत लाल ने प्रशिक्षुओं से उत्कृष्टता की खोज में अपने चुने हुए करियर में पूर्णता के लिए प्रयासरत रहने को कहा। यह जीवन भर सीखते रहने से ही संभव हो सकता है। उन्होंने छात्रों को उन सकारात्मक बदलावों पर विचार करने के लिए भी प्रेरित किया जिनसे वे समाज में बदलाव ला सकते हैं।

एनएचआरसी के संयुक्त सचिव देवेन्द्र कुमार निम ने सत्र के दौरान इंटर्नशिप रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें पुस्तक समीक्षा, समूह अनुसंधान परियोजना प्रस्तुति और भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा की गई। समारोह का समापन एनएचआरसी के निदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल वीरेंद्र सिंह के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ। संयुक्त सचिव अनिता सिन्हा भी इस मौके पर उपस्थित थी।

इंटर्नशिप के दौरान, छात्रों को एनएचआरसी, भारत के कार्यवाहक अध्यक्ष, विजया भारती सयानी, महासचिव, भरत लाल, वरिष्ठ अधिकारियों और विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न परस्‍पर संवादात्‍मक सत्रों में मानव अधिकारों के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया। सरकार के पूर्व और सेवारत सचिव एवं अपर सचिव स्तर के अधिकारियों, सशस्त्र और पुलिस बलों, वैधानिक आयोगों के अधिकारियों, नागरिक समाज संगठनों और अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भी प्रशिक्षुओं के साथ बातचीत की। प्रशिक्षुओं को तिहाड़ जेल, पुलिस स्टेशनों, आशा किरण आश्रय गृहों तथा राष्ट्रीय महिला आयोग जैसे विभिन्न संस्थानों के कामकाज, जमीनी हकीकत और मानव अधिकारों के संरक्षण हेतु आवश्यकताओं की समझ के लिए फील्ड विजिट के लिए भी ले जाया गया।

Editor

Recent Posts

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने अन्वेषण लाइसेंस ब्लॉकों की नीलामी के दूसरे चरण का शुभारंभ किया

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने आज नई दिल्ली में अन्वेषण लाइसेंस…

12 घंटे ago

पश्चिम बंगाल में भारी यातायात वाले रेलवे फाटक पर भीड़ कम करने के लिए भारतीय रेलवे ने रोड ओवर ब्रिज को मंजूरी दी

भारत के परिवहन अवसंरचना एजेंडा को मजबूत करते हुए, भारतीय रेलवे ने रोड ओवर ब्रिज (आरओबी)…

12 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में ढ़ांचागत परियोजनाओं को मंजूरी दी

देश में रेल नेटवर्क और क्षेत्रीय संपर्क मजबूत करने के लिए भारतीय रेल ने तीसरी…

12 घंटे ago

सुरक्षा बलों की युद्धक तत्परता बढ़ाने के लिए डीएसी ने 3.60 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत अधिग्रहण प्रस्तावों को मंजूरी दी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद ने 12 फरवरी, 2026 को…

12 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में परमाणु ऊर्जा के त्वरित विस्तार की पुष्टि की; 2031-32 तक क्षमता तीन गुना होने का लक्ष्य

केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक…

12 घंटे ago

सीसीआई ने बॉक्स वाले माइक्रोप्रोसेसरों के संबंध में इंटेल कॉर्प की भारत विशिष्ट वारंटी नीति के लिए उस पर जुर्माना लगाया

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने इंटेल कॉर्पोरेशन पर उसके भारत-विशिष्ट वारंटी नीति के उल्लंघन के लिए…

12 घंटे ago