फ्रांस के कान्स में आज 77वां कान्स फिल्म महोत्सव शुरू हो रहा है। भारत भी इस बारह दिवसीय कार्यक्रम में भाग ले रहा है। भारतीय प्रतिनिधि दल में भारत सरकार और राज्य सरकार के प्रतिनिधि तथा फिल्म उद्योग से जुड़े लोग शामिल हैं। भारत इस महोत्सव में पहली बार भारत पर्व की मेज़बानी कर रहा है। फिल्म महोत्सव में भारतीय पविलियन, भारतीय फिल्म जगत के लिए विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने के लिए एक मंच होगा। भारत पर्व में, 55वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-आई. एफ. एफ. आई. के पोस्टर और ट्रेलर का भी अनावरण किया जाएगा। आई. एफ. एफ. आई. का आयोजन 20 से 28 नवंबर के बीच गोवा में किया जाएगा।
शिशुओं के लिए पोषण संबंधी सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण…
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता…
पश्चिम एशिया क्षेत्र के मौजूदा हालात को देखते हुए, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत और चीन को राहत देते हुए रूस से…
गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…
सर्वोच्च न्यायालय ने इंटरनेट से बाल यौन शोषण से संबंधित सामग्री का पता लगाने और…