भारत ने केन्या में बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से 40 टन दवाओं, चिकित्सा आपूर्ति और अन्य उपकरणों की मानवीय सहायता की दूसरी किस्त भेजी है। भारत ने टेंट, कंबल, बिजली उत्पादन सेट, बुनियादी स्वच्छता सुविधाएं, स्वच्छता किट, शिशु आहार, मलेरिया और डेंगू निदान किट और विषरोधी उपचार भेजे हैं।
सहायता की पहली किस्त नौसेना जहाज सुमेधा में भेजी गई और इस महीने की 10 तारीख को केन्या सरकार को सौंप दी गई। इसमें बाढ़ पीड़ितों के लिए भोजन, राहत और दवा आपूर्ति शामिल थी। केन्या में मूसलाधार बारिश से आई बाढ़ के कारण दो सौ 67 लोगों की मौत हो गई है और एक सौ 88 लोग घायल हो गए हैं। दो लाख 80 हजार से अधिक लोग विस्थापित हो गए हैं।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि केन्या को सहायता दक्षिण-दक्षिण सहयोग की भावना और अफ्रीका को अपनी प्राथमिकताओं में शीर्ष पर रखने की भारत की प्रतिबद्धता के अनुरूप देश के साथ मजबूत और मैत्रीपूर्ण संबंधों की पुनरावृत्ति है।
शिशुओं के लिए पोषण संबंधी सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण…
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता…
पश्चिम एशिया क्षेत्र के मौजूदा हालात को देखते हुए, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत और चीन को राहत देते हुए रूस से…
गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…
सर्वोच्च न्यायालय ने इंटरनेट से बाल यौन शोषण से संबंधित सामग्री का पता लगाने और…