भारत

दिल्ली में लाल किले के पास कार विस्फोट में 8 लोगों की मौत, प्रधानमंत्री मोदी ने पूरी स्थिति का जायजा लिया

दिल्‍ली में लाल किले के निकट कार विस्‍फोट में आठ लोग मारे गये हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जांचकर्ता धमाके की जांच में सभी विकल्‍पों को ध्‍यान में रख रहे हैं। कल शाम लगभग 7 बजे ट्रैफिक सिग्‍नल के पास एक आई-ट्वेंटी कार में यह धमाका हुआ। घमाके में आस पास के अन्‍य वाहनों को भी क्षति पहुंची और कई लोग घायल हो गए। गृह मंत्री ने कहा कि दिल्‍ली पुलिस, राष्‍ट्रीय जांच अभिकरण और राष्‍ट्रीय सुरक्षा गार्ड की टीम तथा फॉरेंसिक दस्‍ते ने जांच शुरू कर दी है। जल्‍दी ही धमाके के सही कारणों का पता चलेगा।

दिल्‍ली के पुलिस आयुक्‍त सतीश गोलचा ने कहा कि लालकिला मेट्रो स्‍टेशन के निकट रेड लाइट पर धीमी गति से बढ़ते एक वाहन में विस्‍फोट हुआ। दिल्‍ली पुलिस ने गैर-कानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम, विस्‍फोटक अधिनियम और भारतीय न्‍याय संहिता की विभिन्‍न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पूरी स्थिति का जायजा लिया और गृह मंत्री अमित शाह ने बात की। अमित शाह ने विस्‍फोट स्‍थल का दौरा किया और लोकनायक जयप्रकाश अस्‍पताल में घायलों से मिले। गृह मंत्री आज वरिष्‍ठ अधिकारियों के साथ उच्‍चस्‍तरीय बैठक में स्थिति की समीक्षा करेंगे। अस्‍पताल के चिकित्‍सा अधीक्षक ने बताया कि आठ लोग अस्‍पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ चुके थे। कई घायलों की स्थिति गम्‍भीर है।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

5 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

5 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

5 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

5 घंटे ago