पेरिस ओलंपिक में देशवासियों को खुशी का दोहरा मौका मिलने की खबर आज सभी समाचार पत्रों के पहले पन्ने पर छाई हुई है। अमर उजाला लिखता है- नीरज की चॉदी, हॉकी में फिर कांस्य। हरिभूमि की सुर्खी है- कुश्ती की हार पर लगा मरहम, भारत को मिला चौथा मेडल।
तुर्कीए के पहाड़ों में बारह हजार साल पुराने स्मारकों पर मिला दुनिया का सबसे प्राचीन सौर कैलेंडर। दस हजार साल पहले की तारीखों को रिकॉर्ड कर रहे थे तब के लोग। राजस्थान पत्रिका ने खोज शीर्षक से यह खबर प्रकाशित की है।
दिल्ली में वाट्सएप पर जल्द मिलेंगे यातायात चालान, उप राज्यपाल ने अधिकारियों को दिया निर्देश। जनसत्ता की खबर है।
आसमान में टूटते तारों की दीवाली 11 अगस्त से होगी। हिन्दुस्तान की सुर्खी है, पत्र लिखता है- पर्सीड उल्कापात के दौरान आसमान सबसे चमकदार दिखाई देता है।