insamachar

आज की ताजा खबर

Sheikh Hasina Awami League party in Bangladesh demanded an impartial caretaker government for free and discrimination-free elections.
अंतर्राष्ट्रीय

बांग्‍लादेश में शेख हसीना की पार्टी आवामी लीग ने स्‍वतंत्र और भेदभाव रहित चुनाव के लिए निष्‍पक्ष कार्यवाहक सरकार की मांग की

बांग्लादेश आवामी लीग की नेता और पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बांग्लादेश में 12 फरवरी को प्रस्तावित आम चुनाव को खारिज कर दिया है और कहा है कि बांग्लादेश का प्रशासन अवैध है तथा स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने में अक्षम है। कल एक बयान में पार्टी ने आरोप लगाया कि मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली कार्यवाहक सरकार हत्यारी है और इस सरकार में कोई भी चुनाव पारदर्शी तथा निष्‍पक्ष तरीके से नहीं कराया जा सकता।

इससे पहले, मुख्य चुनाव आयुक्त ए.एम.एम. नासिरुद्दीन ने 13वीं राष्‍ट्रीय संसद का चुनाव अगले वर्ष 12 फरवरी को कराए जाने की घोषणा की थी।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *