insamachar

आज की ताजा खबर

Chardham Yatra of Uttarakhand
भारत

उत्‍तराखंड सरकार ने चारधाम यात्रियों और पर्यटकों से सतर्क रहने और यात्रा के दौरान सुरक्षा बरतने का आग्रह किया

उत्‍तराखंड सरकार ने चार धाम यात्रा के श्रद्धालुओं और पर्यटकों से राज्‍य में खराब मौसम की स्थिति के बीच सतर्क रहने तथा सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की है।

मौसम विभाग ने उत्‍तराखंड के विभिन्‍न भागों, विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों में कल और बुधवार को खराब मौसम और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गढ़वाल मंडल के आयुक्‍त विनय शंकर पांडेय ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से यात्रा के दौरान मौसम के बारे में ताजा जानकारी रखने और सावधानी के साथ यात्रा कार्यक्रम तैयार करने का आग्रह किया है। यात्रियों से राज्‍य में खराब मौसम को देखते हुए 12 और 13 मई को यात्रा कार्यक्रम तैयार करते समय अधिक सजग रहने की अपील की गई है। सभी संबंधित सरकारी विभागों को यात्रियों के लिए आवश्‍यक व्‍यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *