insamachar

आज की ताजा खबर

NHRC has asked 21 states and the NCT of Delhi to take proactive measures to protect the lives of people affected by heatwaves
भारत मौसम

राजस्थान के सीमावर्ती जिले भीषण लू की चपेट में, कई स्थानों पर तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज

राजस्थान के सीमावर्ती जिले भीषण लू की चपेट में हैं। कई स्थानों पर तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है।

मौसम केंद्र ने सीमावर्ती बाड़मेर, जैसलमेर और फलौदी जिलों के लिए आज भीषण गर्मी और लू का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा चार पश्चिमी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 6 दक्षिणी-पूर्वी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। दिन के साथ रातें भी तप रहीं हैं और कई स्थानों पर रात का पारा 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर मापा जा रहा है। गर्मी की इन परिस्थितियों से जनजीवन पर खासा असर हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 2-3 दिन तापमान के यही हालात रहने के आसार हैं।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *