इस्राएल और लेबनान युद्धविराम को 45 दिन के लिए बढ़ाने पर सहमत हो गए हैं। अमरीकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता टॉमी पिगोट ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि वाशिंगटन में दो दिन की वार्ता के बाद यह समझौता हुआ है। दो या तीन जून को बातचीत करने पर भी सहमति बनी है। इस्राएल और लेबनान के हिजबुल्लाह आतंकी समूह के बीच युद्धविराम कल समाप्त हो रहा था।





