insamachar

आज की ताजा खबर

FIFA World Cup 2026
Current Affairs खेल

फीफा विश्व कप 2026 का आज से आगाज, 48 टीमें ले रही भाग

फीफा विश्व कप 2026 का आज से आगाज हो रहा है। यह टूर्नामेंट 19 जुलाई तक अमरीका, कनाडा और मैक्सिको में आयोजित किया जाएगा।

फीफा विश्व कप का यह अब तक का सबसे बड़ा संस्करण है। इसमें पहली बार 48 टीमें भाग ले रही हैं। पहले के संस्करणों में 32 टीमें शामिल होती थीं। मेजबान देश अमरीका, कनाडा और मैक्सिको को विश्‍व कप में सीधे प्रवेश मिला है। अन्‍य 45 टीमों ने दो वर्ष लंबे क्वालीफाइंग अभियान के जरिए जगह बनाई है। टूर्नामेंट में 12 ग्रुप हैं, प्रत्येक ग्रुप में चार-चार टीमें शामिल हैं। हर ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सीधे नॉकआउट चरण में प्रवेश करेंगी। प्रतियोगिता में कुल 104 मुकाबले खेले जाएंगे। इसमें 72 ग्रुप स्टेज और 32 नॉकआउट मुकाबले होंगे। फाइनल 19 जुलाई को खेला जाएगा।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *