insamachar

आज की ताजा खबर

Current Affairs भारत मुख्य समाचार

प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान उच्च स्तरीय कार्य सत्र में लिया हिस्सा

फ्रांस के एवियां में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक उच्च स्तरीय कार्य सत्र में भाग लिया। “नयी साझेदारियां बनाना और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता का पुनर्निर्माण” विषय पर आयोजित इस बैठक में जी-7 देशों, साझेदार देशों तथा विश्व बैंक और अफ्रीकी विकास बैंक के प्रतिनिधि शामिल हुए।

बैठक से पहले फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री मोदी और अन्य नेताओं का स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर सामूहिक तस्वीर साझा करते हुए कहा कि भारत और जी-7 देश वैश्विक विकास, सतत प्रगति और मानव कल्याण के लिए मिलकर काम करते रहेंगे। इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी दो दिन की यात्रा पर आज एवियां पहुंचे। उन्होंने कहा कि भारत बेहतर और समृद्ध भविष्य के लिए वैश्विक सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *