भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने श्रीलंका और भारत के बीच दो मैच की टैस्ट श्रृंखला का कार्यक्रम घोषित किया
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने श्रीलंका और भारत के बीच दो मैच की टैस्ट श्रृंखला का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। यह श्रृंखला 15 से 27 अगस्त तक खेली जाएगी। पहला टैस्ट 15 अगस्त से गाल अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरा टैस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा। यह श्रृंखला आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का हिस्सा है।





