insamachar

आज की ताजा खबर

café in the Syrian
अंतर्राष्ट्रीय

सीरिया की राजधानी दमिश्क के एक कैफे में हुए विस्‍फोट में नौ लोगों की मौत

सीरिया में कल राजधानी दमिश्क के एक कैफ़े में हुए विस्‍फोट में नौ लोगों की मौत हो गई। सीरिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस घटना में 20 लोग घायल हुए हैं। फ़िलहाल किसी भी गुट ने हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली है। सुरक्षा बलों ने हमले की जांच के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी है। दमिश्क के गवर्नर माहेर मारवान इद्लिबी ने कहा है कि दोषियों को कड़ी सज़ा दी जाएगी।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *