insamachar

आज की ताजा खबर

भारत मुख्य समाचार

प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू-कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को शुभकानाएं दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को शुभकानाएं दी है। एक पत्र में, श्री मोदी ने वार्षिक अमरनाथ यात्रा को देश की आध्यात्मिक परंपरा और सांस्कृतिक एकता में एक सनातन अध्याय बताया। उन्होंने कहा कि बाबा बर्फानी के दिव्य दर्शन लाखों श्रद्धालुओं के जीवन में एक अविस्मरणीय और अत्यंत शुभ अनुभव है।प्रधानमंत्री ने श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान पांच संकल्प लेने का भी आग्रह किया। इनमें पूरी यात्रा के दौरान स्वच्छता बनाए रखना, सभी सुरक्षा और प्रशासनिक दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन करना,’वोकल फॉर लोकल’ पहल के तहत अपने यात्रा खर्च का कम से कम दस प्रतिशत स्थानीय उत्पादों पर खर्च करके स्थानीय अर्थव्यवस्था का समर्थन करना,’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को बढ़ावा देने के लिए रक्षाबंधन पर भाई-बहन को एक पौधा उपहार में देना,ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का पालन करके और विकसित भारत के दृष्टिकोण में योगदान देकर राष्ट्र प्रथम की भावना को आगे बढ़ाना शामिल हैं।

प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि अमरनाथ यात्रा आस्था, सांस्कृतिक एकता और सेवा के मूल्यों को मजबूत करती रहेगी। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रार्थना की और कामना की कि बाबा अमरनाथ का आशीर्वाद एक विकसित भारत के निर्माण के प्रति नई ऊर्जा, आध्यात्मिक शक्ति और अधिक समर्पण को प्रेरित करे। श्री मोदी ने भारतीय सेना, सीआरपीएफ, जम्मू-कश्मीर पुलिस, बीएसएफ, एनडीआरएफ, डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सफाई कर्मचारियों और श्रद्धालुओं की सेवा में लगे हर व्यक्ति को शुभकामनाएं दी।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *