राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा युद्धविराम खत्म होने की घोषणा के बाद अमरीका ने ईरान पर नए हमले किए
अमरीका ने ईरान पर फिर हवाई हमले किए हैं। अमरीका के राष्ट्रपति, डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान पर होर्मुज जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाजों पर हमला करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि अमरीकी हमले, जवाबी कार्रवाई में किए गए थे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ईरान ने फिर हमले किए तो अमरीका इसका और कड़ा जवाब देगा।





