उत्तराखंड बना राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत व्यस्कों के लिए निर्धारित साक्षरता मानकों को प्राप्त कर पूर्णतः साक्षर राज्य
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और उल्लास- नए भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत निर्धारित वयस्क साक्षरता मानकों को हासिल करने के बाद उत्तराखंड देश का छठा पूर्णतः साक्षर राज्य बन गया है। शिक्षा मंत्रालय के अधीन विद्यालय शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा निर्धारित साक्षरता मानकों की पूर्ति के बाद राज्यपाल ने 8 जुलाई 2026 को इस घोषणा को मंजूरी दी।





