फीफा फुटबॉल विश्वकप में इंग्लैंड ने आज तडके फलोरिडा में नॉर्वे को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। इंग्लैंड के ज्यूड बेलिंघम ने अतिरिक्त समय में दो गोल करके इंग्लैंड को जीत दिलायी। इंग्लैंड तीसरी बार विश्वकप के सेमीफाइनल में पहुंचा है। स्पेन और फ्रांस पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं।





