insamachar

आज की ताजा खबर

PM Modi expressed grief over the boat accident involving Indian citizens near Phu Quoc, Vietnam.
भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वियतनाम के फु क्वोक के निकट भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना में हुई मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने उन परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की, जिन्होंने इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खो दिया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दूतावास और वाणिज्य दूतावास हर संभव मदद पहुंचा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय अधिकारी वियतनाम के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा; “वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना की दुखद खबर सुनकर अत्यंत दुखी हूं।

जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया, उनके परिजनों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

हमारा दूतावास और वाणिज्य दूतावास हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। हमारे अधिकारी वियतनाम के अधिकारियों के साथ भी लगातार संपर्क में हैं।”

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *