इसरो ने गगनयान क्रू मॉड्यूल सिस्टम के तीन प्रमुख परीक्षण सफलतापूर्वक पूरे किए
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो ने गगनयान क्रू मॉड्यूल सिस्टम के तीन प्रमुख परीक्षणों को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।
पहला परीक्षण समुद्र में उतरने के बाद क्रू मॉड्यूल की सीधी स्थिति सुनिश्चित करने से संबंधित था, जिसे चालक दल की सुरक्षा के लिए सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकताओं में से एक माना जाता है। दूसरे परीक्षण में अंतरिक्ष यात्रियों का कैबिन क्रू मॉड्यूल और बिजली देने वाले सर्विस मॉड्यूल के बीच कड़ी का काम करने वाले अम्बिलिकल मैकेनिज्म के अलगाव की जांच की गई। तीसरे परीक्षण ने एपेक्स कवर के अलग होने की घटना के दौरान क्रू मॉड्यूल की संरचनात्मक अखंडता को सत्यापित किया। अपने तीनों परीक्षण से इसरो ने यह पक्का कर लिया है कि अंतरिक्ष यात्रियों का केबिन सही समय पर अलग होगा, उसके पैराशूट सही से खुलेंगे और पानी में गिरने के बाद वह डूबेगा या उलटेगा नहीं।





