भारत ने एक वाणिज्यिक जहाज़ पर हमले में चार भारतीय नागरिकों की मौत के मामले में रूस के दूत को तलब किया
भारत ने वाणिज्यिक पोत एमवी गोल्डन लियो पर हुए हमले के संबंध में आज दिल्ली में रूस के प्रभारी राजदूत व्लादिमीर लादानोफ को तलब किया। 19 जुलाई को इस जहाज पर हुए हमले में चार भारतीय मारे गए थे। हमले की कड़ी निंदा करते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा कि ऐसे हमले अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार की सुरक्षा और स्थिरता कमज़ोर करते हैं। मंत्रालय ने बताया कि व्लादिमीर लादानोफ से कहा गया कि व्यापारिक जहाज़ों को निशाना बनाना और इसके कारण निर्दोष नागरिकों की जान, जाना स्वीकार्य नहीं है।





